राजेश कंडा की लायंस क्लब सुजानपुर हरमन के अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी
लायंस क्लब सुजानपुर हरमन के अध्यक्ष राजेश कंडा की ताजपोशी के लिए कार्यक्रम रोशन फार्म में डिस्ट्रिक वाइज गवर्नर हरदीप सिंह खड़का की देखरेख में हुआ।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : लायंस क्लब सुजानपुर हरमन के अध्यक्ष राजेश कंडा की ताजपोशी के लिए कार्यक्रम रोशन फार्म में डिस्ट्रिक वाइज गवर्नर हरदीप सिंह खड़का की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर 321 डी गुरमीत सिंह मक्कड़, पूर्व गवर्नर विनोद महाजन, जिला मेंबरशिप ग्रोथ चेयरमैन इंजीनियर अजय महाजन, वॉइस गवर्नर-2 जीएस सेठी, चार्टर प्रधान सुरेश महाजन, पीएस चावला, जोन चेयरमैन रोहित महाजन, सुदीप गर्ग, संजीव गुप्ता विशेष रूप में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर राजेश कंडा व उनकी धर्मपत्नी संगीता कंडा का सभी सदस्यों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर ताजपोशी की गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गुरमीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि राजेश कंडा को जो जिम्मेवारी दी गई है वह राजा का राजतिलक नहीं है बल्कि देश सेवा के लिए दिया गया एक बीड़ा है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं की सहायता से जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों तथा जरूरतों का पालन करवाना है।
प्रधान राजेश कंडा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वह उसे बखूबी निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे। क्लब की ओर से जो प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं उन्हें निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे व हर जरूरतमंद व्यक्ति को ध्यान में रखकर ने प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा संपन्न लायंस परिवार के बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सुदीप गर्ग, सुरेश भगत, सतीश शर्मा पीआरओ, सुरेंद्र शर्मा, विनय कुमार, डॉ रघुवीर सिंह, डॉ राकेश शर्मा, रंजीत सिंह, राकेश जसरोटिया, अवतार सिंह कोहाल, सुभाष अबरोल, उन्मेष कमल डोगरा, सतीश महाजन, विनोद महाजन, जितेंद्र पठानिया, सुनील महाजन ,राजकुमार, अलोक महाजन, कपिल महाजन, उमेश कुमार आदि उपस्थित थे।