Move to Jagran APP

आदर्श कला मंदिर के रजत बर्की बने नव प्रधान

आदर्श कला मंदिर सुजानपुर का चुनाव विजयपाल सच्चर की अध्यक्षता में हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 08:54 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 08:54 PM (IST)
आदर्श कला मंदिर के रजत बर्की बने नव प्रधान
आदर्श कला मंदिर के रजत बर्की बने नव प्रधान

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : आदर्श कला मंदिर सुजानपुर का चुनाव विजयपाल सच्चर की अध्यक्षता में हुआ। अध्यक्ष अशोक मेहरा ने लेखा-जोखा पेश किया गया तथा उसके बाद कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके बाद सरपरस्त विजयपाल सच्चर की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पूर्व अध्यक्ष अशोक मेहरा ने रजत वर्की का नाम प्रधान के लिए मनोनीत किया गया जिसे सभी सदस्यों द्वारा सहमति दे दी गई। नवनियुक्त प्रधान रजत बर्की ने अपनी टीम की घोषणा की, जिसमें नीरज जंडियल को महासचिव, गौरव महाजन उपाध्यक्ष, अरुण शर्मा संयुक्त सचिव, पवन मेहरा कोषाध्यक्ष, एकांत महाजन लीगल एडवाइजर, संदेश भल्ला निर्देशक, विजय सच्चर, अशोक कुमार, दयानंद धीमान, डॉ डीके त्रिपाठी, डॉक्टर लेखराज शर्मा, रमेश महाजन, गोपाल फिरोजपुरी को सरपरस्त बनाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर लेखराज, अशोक कुमार, अशोक मेहरा, विनोद धीमान, सतीश शर्मा, श्याम बर्की, जोगेंद्र पाल, लाली बर्की, सुनील महाजन, सुधीर महाजन आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.