मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करेगा मोर्चा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष बीना परमार की अगुआई में आधुनिक विहार में हुई।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष बीना परमार की अगुआई में आधुनिक विहार में हुई। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री विनोद धीमान सुरेश शर्मा, पूर्व विधायक सीमा देवी व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा चोपड़ा विशेष रूप से सम्मिलित हुए। बैठक में महिलाओं पर पंजाब में हो रहे अत्याचारों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष बीना परमार ने कहा होशियारपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के मुंह से संवेदना व न्याय देने की बात नहीं निकली। इनके दोहरे मापदंड सारे देश की जनता देख रही है। महिलाओं पर हो रही घटनाओं के विरोध में महिला मोर्चा की 100 महिलाएं मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह की कोठी का घेराव करेंगे। बैठक में प्रभा महाजन, नीता पठानिया, मनप्रीत शर्मा, रश्मि विज, रीटा सिंह, रानी जोगर, लक्ष्मी ठाकुर, नीलम हंस, आरती तत्याल, आशा ठाकुर, शारदा गुलेरिया, विपिन सैनी उपस्थित थे।