पीडब्ल्यूडी वर्कर 18 को पटियाला धरने में शामिल होंगे
पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन जिला पठानकोट की कार्यकारिणी की बैठक जिला चेयरमैन सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन जिला पठानकोट की कार्यकारिणी की बैठक जिला चेयरमैन सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
इस मौके पर प्रधान राजेंद्र कुमार व महासचिव सुरेश कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही, जिसके कारण पंजाब के समूचे कर्मचारियों में भारी निराशा पाई जा रही है। अपनी मांगों को लेकर 11 से लेकर 20 दिसंबर तक मुख्य दफ्तर पटियाला में रोष धरना दिया जा रहा है, जिसके तहत जिला पठानकोट जिला गुरदासपुर के कर्मचारी रोष धरने में 18 दिसंबर को पटियाला जाएंगे। इस मौके पर मोहन ¨सह, र¨वदर चावला, चमेल ¨सह, गोवर्धन ¨सह, अश्विनी शर्मा, बलवंत ¨सह, अमरजीत ¨सह, सुरेश कुमार, दलजीत ¨सह, र¨वद्र कुमार दुनेरा, तुफैल मोहम्मद, राजकुमार, राजेश सैनी, किशन, रवि कुमार, सुरेंद्र पाल, हरकेश शर्मा, अश्विनी शर्मा, सुरेंद्र ¨सह, कुलदीप शर्मा, अविनाश चंद्र, पुरुषोत्तम ¨सह, मनजीत ¨सह, दर्शन ¨सह, प्यारा ¨सह आदि उपस्थित थे।
इन मांगों को मनवाने के लिए देंगे धरना
-पंजाब सरकार महंगाई भत्ते की चार किस्तें शीघ्र जारी करे।
-छठे वेतन आयोग कि रिपोर्ट को शीघ्र जारी कर लागू किया जाए।
-मृतक कर्मचारियों के वारिसों को तरस के आधार पर शीघ्र नौकरी दी जाए।
-वाटर सप्लाई सेनिटेशन विभाग का पंचायतीकारण बंद किया जाए।
-ठेका कर्मचारी को संबंधित विभागों में लेकर नियमित किया जाए।
-दर्जा चार व दर्जा 3 कर्मचारियों को तरक्की दी जाए।
-दर्जा चार व 3 कर्मचारियों के लिए सर्विस रूल बनाए जाएं।
-1 जनवरी 2004 के बाद नियमित हुए कर्मचारियों के सीपीएफ के पैसे कर्मचारियों के खाते में शीघ्र डाले जाएं।
-अस्थाई कर्मचारियों को उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार न्यूनतम पे स्केल दिया जाए।
-पूरे स्केल पर पक्की भर्ती की जाए।
-सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम में शामिल किया जाए।