Move to Jagran APP

'कर्मचारियों के भत्तों की कटौती बहाल करे सरकार'

अब पंजाब के आप मुख्यमंत्री भगवंत मान से कर्मचारियों को बहुत आशा है। वर्तमान सरकार को 6 महीने का समय दिया जाता है। जो कर्मचारी भत्तों में कटौती की गई है उनको बहाल किया जाए। वहीं पुरानी पेंशन बहाल की जाए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 06:54 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 06:54 PM (IST)
'कर्मचारियों के भत्तों की कटौती बहाल करे सरकार'
'कर्मचारियों के भत्तों की कटौती बहाल करे सरकार'

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: पीएसएसएस की बैठक रेलवे स्टेशन पठानकोट के एनआरएमयू दफ्तर में हुई। इसमें विशेष रूप में पंजाब प्रधान सतीश राणा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी जिलों की मेंबरशिप 31 जुलाई तक होगी। उसके बाद ब्लाक तथा जिला के चुनाव कराए जाएंगे। उसके बाद पंजाब कार्यकारिणी का चुनाव करवाया जाएगा। पिछली सरकार द्वारा कर्मचारियों के भत्तों में भारी कटौती की गई थी। इसके कारण पंजाब के समूचे कर्मचारी पेंशनरों ने पिछली कांग्रेस सरकार का डटकर विरोध किया। अब पंजाब के आप मुख्यमंत्री भगवंत मान से कर्मचारियों को बहुत आशा है। वर्तमान सरकार को 6 महीने का समय दिया जाता है। जो कर्मचारी भत्तों में कटौती की गई है उनको बहाल किया जाए। वहीं, पुरानी पेंशन बहाल की जाए। अस्थाई कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए, पे-कमीशन की त्रुटियां दूर की जाएं।

loksabha election banner

इस मौके पर जिला प्रधान रजिदर धीमान, जीटीयू के जिला प्रधान बोधराज, संतोष पाशी, पूजा देवी, रजनी, चंचल, बेबी, रवि दत्त, सुभाष चंद्र, विजय कुमार, केवल देव, रामदास, विनोद अत्री ,अमृतपाल सिंह, रविदर सिंह, रजिदर कुमार हेल्थ डिपार्टमेंट, मनोहर लाल, छोटू राम केवल कुमार, सुरेश कुमार, अविनाश चंद्र हरभजन सिंह, बलविदर सिंह, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.