पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित : भाजपा
सीमा कुमारी ने पार्टी की नीतियों के कार्यक्रमों व केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में पार्टी कार्यकर्ता ही सर्वश्रेष्ठ है और मेहनत व लगन से कार्य करने वाले को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
संवाद सहयोगी, घरोटा: भाजपा मंडल घरोटा की मीटिग मंडल प्रधान संजीव पठानिया के नेतृत्व में गांव मीलवां में हुई। हलका प्रभारी राकेश ज्योति, जिला प्रधान विजय शर्मा, पूर्व विधायक सीमा कुमारी विशेष रूप में उपस्थित हुए। उक्त जनों ने राज्य सरकार पर तीखे हमले करते कहा कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। जन समस्याओं का हल न होने के चलते लोगो में त्राहि-त्राहि मची है। सीमा कुमारी ने पार्टी की नीतियों के कार्यक्रमों व केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में पार्टी कार्यकर्ता ही सर्वश्रेष्ठ है और मेहनत व लगन से कार्य करने वाले को पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, योगेंद्र सिंह गोरा, श्याम लाल शर्मा, रविदर सिंह बिकु, सरपंच नरेश कुमार, बलवान सिंह, देशराज, डाक्टर अशोक, नरेंद्र सैनी, कुलदीप सिंह इत्यादि हाजिर थे।