Move to Jagran APP

Pathankot News: निगम के तीन कर्मियों से बोले मंत्री कटारुचक्क; सुधार कर लो, वरना कोई नहीं बचाएगा

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने निगम के कुछेक कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर स्वाल उठाते हुए कहा कि लगातार उनकी शिकायतें मिल रही हैं। तीन कर्मचारी हैं जो बिना पैसे लिए नक्शा पास नहीं कर रहे हैं। इनमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।

By Vinod kumarEdited By: Published: Sun, 25 Sep 2022 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 06:03 PM (IST)
Pathankot News: निगम के तीन कर्मियों से बोले मंत्री कटारुचक्क; सुधार कर लो, वरना कोई नहीं बचाएगा
नगर निगम पठानकोट में बैठक करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद।

जागरण संवाददाता, पठानकोट। रविवार को दोपहर बाद निगम कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाने पर विश्वास रखती है। पठानकोट जिला प्रदेश के विकासशील जिलों की श्रेणी में शुमार हो इसी उद्देश्य के तहत शहरों और गांवों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार लालचंद नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे।

loksabha election banner

इस दौरान उनके साथ पंजाब टूरिज्म डेवेलपमेंट कार्पोरेशन के चेयरमैन विभूति शर्मा, नगर सुधार ट्रस्ट चेयरमैन ठाकुर मनोहर सिंह और आप के जिलाध्यक्ष रोहित स्याल भी पहुंचे। मेयर पन्ना लाल भाटिया व डीसी हरबीर सिंह ने उनका गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने आप और कांग्रेसी पाषर्दों के साथ बैठक की और शहर की बेहतरी के लिए मिलजुलकर काम करने को प्रेरित किया।

कैबिनेट मंत्री ने निगम के कुछेक कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर स्वाल उठाते हुए कहा कि लगातार उनकी शिकायतें मिल रही हैं। मंत्री ने ईशारों ही ईशारों में कहा कि तीन कर्मचारी हैं जो बिना पैसे लिए नक्शा पास नहीं कर रहे। इनमें एक महिला कर्मी भी है। मंत्री ने कर्मचारियों को चेताते हुए कहा कि वह अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं वरना उन्हें बचाने वाला कोई नहीं होगा। जिस दिन वह पकड़े गए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसलिए अभी से अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लो।

30 लाख रुपये से हाइटेक बनेगी महाराजा रणजीत सिंह लाइब्रेरी

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 40 साल पुरानी महाराजा रणजीत सिंह लाइब्रेरी को 30 लाख रुपये खर्च कर हाइटेक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर के हिसाब से लाइब्रेरी को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी यहां आकर ज्ञान हासिल कर सके। नैरोगेज लाइन को बाहर शिफ्ट करने का पार्षदों ने दिया सुझाव मीटिंग दौरान जहां पार्षद संदीप कुमार काका, रोशन लाल सोनी व देस राज ने सीवरेज सिस्टम चौक होने से पेश आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस पर कमिश्नर ने जिन पार्षदों के इलाकों में सीवरेज की समस्या है, उन्हें दो-तीन दिनों के भीतर लिखित रूप से बताने के लिए कहा।

इसी बीच पार्षदों ने शहर के बीचो-बीच गुजरने वाली नैरोगेज रेलवे लाइन को शहर के बाहर शिफ्ट करने की बात कही। पार्षदों ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में एक मात्र बाधा नैरोगेज रेलवे लाइन है। इसके अलावा पार्षदों ने पुराने एसडीएम आफिस वाली जगह पर निगम का नया कार्यालय बनाने की बात कही। पार्षदों ने कहा कि वर्तमान में निगम कार्यालय बहुत छोटा है, जिस कारण यहां कोई भी मीटिंग नहीं हो सकती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नैरोगेज लाइन को शिफ्ट करने संबंधी वह कैबिनेट में बात रखेंगे और कार्यालय को जिला प्रशासन से जल्द मीटिंग कर इसका समाधान करवाएंगे।

पठानकोट में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएंः

मंत्री कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पठानकोट में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। फंगोता वैली में बड़ा प्रोजेक्ट बनाया गया है। 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म दिवस पर लोगों को समर्पित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने कहा कि पठानकोट को जिला बने अरसा बीत गया, लेकिन यहां कंज्यूमर कोर्ट नहीं था। इसके चलते लोगों को गुरदासपुर जाना पड़ता था। अब पठानकोट में कंज्यूमर कोर्ट की मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए जज की सिलेक्शन हो चुकी है, चंद दिनों में कंज्यूमर कोर्ट कामकाज शुरू करेगी।

हर नजरिये से अहम है पठानकोट

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पठानकोट जिला हर नजरिये से अहम है। यहां खूबसूरत वादियों हैं। इसके अलावा, पठानकोट के साथ पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की सीमाएं लगती हैं, जिसके चलते पठानकोट अहम जिला है। इसे खूबसूरत और विकसित जिला बनाने के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.