भूख हड़ताल पर बैठे एनआरएमयू सदस्य
जागरण संवाददाता, पठानकोट : ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन शाखा प
जागरण संवाददाता, पठानकोट : ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन शाखा पठानकोट की ओर से मंगलवार को शाखा पठानकोट के सदस्य 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। तीन दिवसीय भूख हड़ताल के पहले दिन सहायक मंडल सचिव कामरेड अश्वनी कुमार, सहायक शाखा सचिव कामरेड राज कुमार, कामरेड परमजीत सैनी शाखा उपाध्यक्ष कामरेड परमजीत ¨सह, कामरेड तरसेम लाल, ऑल इंडिया लोको र¨नग स्टाफ एसोसिएशन के सचिव विनोद सैनी, यूथ कन्वीनर कामरेड अश्वनी जोशी, मुनीश कुमार, सुशील यादव, अरुण, दीपक, ममराज, आशीष, योगेश, अमनदीप, अजय राजीव भूख हड़ताल पर बैठे।
मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम, फिटमेंट फार्मूले में सुधार, रेल में निजीकरण ओर निगमीकरण के विरोध में 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की है। सरकार पर वह अपना दबाव बनाने के लिए वह भविष्य में भी कई कार्यक्रम करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कॉमरेड म¨हदर ¨सह, कामरेड न¨रदर ¨सह, त्रिभुवन ¨सह दीपक गुप्ता लखबीर ¨सह आदि उपस्थित थे। चक्का जाम किया जाएगा
मुख्य रूप से उपस्थित मंडल सचिव कामरेड शिवदत्त ने रेल कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों की उपरोक्त मांगों को शीघ्र न माना तो रेल का चक्का जाम किया जाएगा।