लोहड़ी पर बारिश की संभावना, लुढ़ेकगा पारा
पठानकोट क्षेत्र के लोगों को सर्दी में ही लोहड़ी मनानी होगी। मौसम के वर्तमान हालात के मुताबिक लोहड़ी वाले दिन शनिवार की तुलना में दो डिग्री तक पारे की गिरावट होगी इसके कारण ठंड बरकरार रहेगी।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
पठानकोट क्षेत्र के लोगों को सर्दी में ही लोहड़ी मनानी होगी। मौसम के वर्तमान हालात के मुताबिक लोहड़ी वाले दिन शनिवार की तुलना में दो डिग्री तक पारे की गिरावट होगी इसके कारण ठंड बरकरार रहेगी। यही नहीं लोहड़ी से पहले रुक-रुक कर हल्की बारिश भी होंगी मगर इसके बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। यही नहीं अगर लोहड़ी वाले दिन पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होती है तो जनवरी का पूरा महीना लोगों को इसी तरह ठंड में गुजारना होगा। बीते दिनों पहाड़ों में हुई भारी बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिला था। ठंड़ी हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों का रुख कर लिया था जिसके कारण लोगों को अधिक ठंड का एहसास हुआ। लोहड़ी से पहले शनिवार को दिनभर खिली धूप के बाद दोपहर 3:30 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए और पतंगबाजी के शौकीन युवाओं की ¨चताए बढ़ गई है। पतंगबाजी के शौकीन युवा सोच में पढ़ गए हैं कि रविवार को मौसम कैसा रहेगा। कहीं बारिश उनकी पतंगबाजी में रूकावट तो नहीं बनेगी। शनिवार को दिनभर मौसम समान्य रहने के बाद दोपहर के समय बादलों ने दस्तक दी और आसमान में काली घटा छा गई। शनिवार को दिन का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लोहड़ी वाले दिन सुबह तक हल्की बारिश होगी और आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण पतंगबाजी करने वालों को परेशानी उठानी होगी। दोपहर तक मौसम समान्य होने की भी संभावना जताई जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इस संबंध में मौसम विभाग चंडीगढ़ कार्यालय के डायरेक्टर सु¨रद्र पाल ने बताया कि आज रात्रि यानी शनिवार को हल्की बारिश शुरू हो जाएगी जो कल दोपहर तक जारी रहेगी। इसके बाद धीरे धीरे मौसम सामान्य हो जाएगा।