रैली के लिए कल चंडीगढ़ रवाना होंगे मुलाजिम
पंजाब यूपी मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट की बैठक जिला को-आर्डिनेटर सरदार गुरनाम सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर बांध प्रयोजन पर कार्यरत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कई नेताओं ने हिस्सा लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : पंजाब यूपी मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट की बैठक जिला को-आर्डिनेटर सरदार गुरनाम सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर बांध प्रयोजन पर कार्यरत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। इसका हिसाब कैप्टन सरकार को करना होगा। इस मौके पर 24 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर आठ में होने वाली कर्मचारियों की विशेष रैली की भी रूपरेखा तैयार की गई। वहीं, रैली में सैकड़ों कर्मचारी शामिल होने का निर्णय लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें