मैंबर पंचायत के साथ मारपीट करने के आरोप में चार पर केस
थाना नरोट जैमल ¨सह की पुलिस ने मैंबर पंचायत की पिटाई करने के आरोप में 4 लोगों को नामजद किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 11:38 PM (IST)
संवाद सहयोगी,पठानकोट
थाना नरोट जैमल ¨सह की पुलिस ने मैंबर पंचायत की पिटाई करने के आरोप में 4 लोगों को नामजद किया है। शिकायतकर्ता जनियाल निवासी मैंबर पंचायत पंछी लाल ने बताया कि वह शाम को कामकाज से घर लौट खाना खा रहा था कि बाहर कुछ लोग गालियां निकालने लगे। आरोपितों ने शराब पी हुई थी। जब उन्हें गालियां निकालने से रोका तो उन्होंने दातर और लाठियों से हमला कर दिया। जिससे उनके चेहरे व शरीर पर कई जगहों पर चोटें लगीं। वहीं एएसआआई तरसेम ¨सह ने बताया कि पंछी लाल की शिकायत पर राजकुमार, अश्वनी कुमार, रमेश कुमार और ¨शगरू राम पर मामला दर्ज किया गया है, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें