नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला काबू
थाना डिवीजन-2 पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 06:24 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पठानकोट : थाना डिवीजन-2 पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान पठानकोट वासी मुकेश के रूप में हुई है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी प्लस-वन में पढ़ती है। जो रोजाना की तरह सुबह सैर करने के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं आई। पुलिस ने लड़की को ढूंढा तो लड़की ने बताया कि आरोपित मुकेश सैनी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें