प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए किया प्रेरित
गांव मनवाल में सरपंच तारा देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी गांव वासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 04:17 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 04:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मामून : गांव मनवाल में सरपंच तारा देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी गांव वासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सरपंच तारा देवी ने गांव के सभी लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के इस्तेमाल करने से पर्यावरण कैसे दूषित होता है और पर्यावरण के लिए यह प्लास्टिक कितनी हानिकारक है। इससे उपजाऊ खेती को भी नुकसान होता है। इस मौके पर पंच कर्म सिंह, रणवीर सिंह, दलजीत सिंह, तरसेम लाल, मंगलदास, हंसराज, धर्मपाल, कृष्णा देवी और जीओजी टीम के सदस्य ठाकुर ओम सिंह डढवाल, शक्ति सिंह, अजय सिंह, अशोक कुमार, विनोद कुमार, तिलकराज आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें