पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया
महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल भनवाल में लायंस क्लब सुजानपुर हरमन ने प्रधान भारत भूषण महाजन की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 09:58 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 09:58 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल भनवाल में लायंस क्लब सुजानपुर हरमन ने प्रधान भारत भूषण महाजन की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया। इसका शुभारंभ रंजीत सिंह और पदाधिकारियों ने नीम, अर्जुन, कराल, आंवला पौधे लगाए। प्रधान भारत भूषण महाजन ने कहा कि वातावरण की शुद्धि के लिए हम सब को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की शपथ ली। संकल्प लिया कि जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाए। इस मौके पर महासचिव इंजीनियर विनय कुमार, विनोद महाजन पीआरओ, रंजीत सिंह, अवतार सिंह कोहल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें