विकास कार्य न होने पर किया प्रदर्शन
गांव मानसिंहपुर में विकास कार्यो की अनदेखी पर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 01:53 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 01:53 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बमियाल : गांव मानसिंहपुर में विकास कार्यो की अनदेखी पर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। डाक्टर विनोद कुमार ने बताया कि गांव की गलियों का निर्माण कार्य पिछले पांच वर्षों से नहीं करवाया गया है।
मामूली सी बारिश से नालियों का पानी लोगों के घरों में पहुंच जाता है। इससे हर समय बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण बबलू, प्रभात कुमार, रवि कुमार, जनक राज ने कहा कि पंचायत की ओर से गांव में विकास कार्यों को नजरअंदाज किया गया है। विकास के नाम पर गांव में कुछ भी नहीं किया गया। इससे गांववासियों में भारी रोष है, मांग उठाई कि जल्द कार्य करवाए जाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें