बदहाल सड़क को लेकर लोगों ने जताया रोष
गांव शाहपुरकंडी को जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 04:33 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 04:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : गांव शाहपुरकंडी को जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, रंधीर सिंह, मदन सिंह, राहुल, करण ने कहा कि सड़क टूटी हुई है। साथ ही सड़क के दोनो किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां से आने-जाने वालों को बदबू का सामना करना पड़ता है। यह गांव राष्ट्रीय स्तर की रणजीत सागर बांध परियोजना कि बिल्कुल बगल में है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। सरपंच कमलेश ने कहा कि सड़क का काम शीघ्र ही शुरू करवा कर लोगों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें