मोबाइल टावर के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
गांव तरहेटी में मोबाइल टावर लगने के विरोध में गांव के लोग विरोध जताया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 05:34 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जुगियाल : गांव तरहेटी में मोबाइल टावर लगने के विरोध में गांव के लोग विरोध जताया। इस दौरान बलराज, स्वर्ण कुमार, अमित पठानिया, दीपक पठानिया, रमण कुमार, मोहित पठानिया, अशोक कुमार ने बताया कि मोबाइल टावर से निकलने वाली रेडियशन किरणें बहुत ही खतरनाक होती है। इसलिए टावर से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय हर एक व्यक्ति को कोविड-19 की आदेशों की पालना करनी चाहिए तो ही हम इस कोरोना जैसी भयानक बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस मोबाइल टावर को रिहायशी क्षेत्र से बाहर लगाया जाना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें