गांव भनवाल में मुफ्त कानूनी जागरुकता सेमिनार लगाया
जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से गांव भनवाल में मुफ्त कानूनी जागरुकता कैंप लगाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Mar 2018 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 05:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से गांव भनवाल में मुफ्त कानूनी जागरुकता सेमिनार पंचायत मेंबर न¨रद्र ठाकुर की अध्यक्षता में लगाया गया। सेमिनार में विशेषरूप से पीएलवी विनोद शर्मा ने विशेषरूप से शिरकत की। विनोद शर्मा ने लोगों को बताया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को अथॉरिटी की ओर से मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि जो लोग एससी, एसटी, दिव्यांग, मजदूर, महिलाएं एवं वह परिवार जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है वह मुफ्त सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर पीएलवी सुरेंद्र पाल, सुभाष ¨सह, जोध ¨सह, परमजीत, तारो देवी, कर्ण ¨सह, विमला देवी, रेखा सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें