सिविल अस्पताल में कटी महिला की जेब, 2300 रुपये निकाले
सिविल अस्पताल में सक्रिय जेबकतरा गिरोह ने एक और महिला को अपना शिकार बनाया है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
सिविल अस्पताल में सक्रिय जेबकतरा गिरोह ने एक और महिला को अपना शिकार बनाया है। जेब कतरों का शिकार हुई पीड़ित महिला सोमवार की सुबह यहां अपनी बेटी का इलाज करवाने आई थी। दोपहर करीब एक बजे ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लाईन में खड़ी तृप्ता निवासी गांव जैणी को पता नही चला कि कब उसकी जेब कट गई। पीड़ित तृप्ता ने बताया कि वह अपनी बीमार बेटी का चेकअप डाक्टर से करवाने के लिए ओपीडी पर्ची कटवाने लगी थी। इसके लिए वह लंबी लगी लाईन में खड़ी थी। जब वह खिड़की के पास पर्ची के दस रुपये अपनी स्वेटर की जेब से निकालने लगी तो देखा कि उसकी जेब में रखे हुए 2300 रुपये गायब थे। वहां सबसे उन्होंने पूछताछ की परन्तु उक्त रुपये का उन्हें कोई सुराग नही लगा है। जिसकी सूचना उन्होंने सिविल अस्पताल में तैनात पुलिस कर्मी को दी। बता दें कि इससे पहले भी सिविल अस्पताल में अपना उपचार करवाने वाले कई मरीजों की जेबें कट चुकी हैं। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कर्मी भी तैनात किए हैं। बावजूद इसके हाथ की सफाई दिखाने वाले मरीजों की दिन दिहाड़े जेबें काटने में सफल हो रहे हैं। उधर,एसएमओ भूपिन्द्र ¨सह अनुसार इन वारदातों को रोकने के लिए सेहत प्रशासन अपनी ओर से हर संभाव प्रयास कर रहा है। मरीजों व उनके सहयोगियों को सावधान रहने की जरूरत है।