जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की हालत बिगड़ी
गांव डेरीवाल में शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से 28 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 06:32 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
गांव डेरीवाल में शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से 28 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते ही उसे परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। यहां पीड़ित की पहचान रेणु के रूप में हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़ित का उपचार शुरू कर दिया है, जिसे खतरे से बाहर बताया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें