जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की हालत बिगड़ी
शहर के मोहल्ला ढांगू में शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक 35 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 10:40 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
शहर के मोहल्ला ढांगू में शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक 35 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। महिला की हालत बिगड़ते ही उसे परिजनों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पीड़ित महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें