युवक घायल
गांव नारकंडा में वृक्ष की कटाई कर रहा युवक पेड़ से गिरकर घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 11:50 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 11:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी,पठानकोट
गांव नारकंडा में वृक्ष की कटाई कर रहा युवक पेड़ से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके साथियों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल युवक की पहचान जावेद (29) निवासी गांव बनी के रूप में हुई है। घ्जावेद ने बताया कि वह उक्त गांव में वृक्ष की कटाई कर रहे थे कि अचानक वृक्ष दूसरी ओर गिरने की बजाए उनकी ओर गिरा तो वह घायल हो गए। अस्पताल के डाक्टरों अनुसार जावेद के सिर,बाजू,टांग,पीठ पर चोटें आई हैं। जिसका उपचार शुरू कर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें