चुनावी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़े, दो घायल
भोआ के गांव रतनगढ़ में प्रत्याशियों की मारपीट के कारण दूसरी बार हुई वो¨टग का मामला अभी शांत नहीं हुआ है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
भोआ के गांव रतनगढ़ में प्रत्याशियों की मारपीट के कारण दूसरी बार हुई वो¨टग का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। चुनाव नतीजे के तीन हफ्ते बाद फिर से वीरवार की सुबह दो अलग-अलग गुटों ने एक दूसरे पर लाठियां चलाई। जिसमें दोनों गुटों का एक-एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों को सुबह उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। इससे पहले कि दोनों घायलों का उपचार शुरू होता इमरजेंसी के बाहर दोनों गुटों के समर्थकों में फिर मारपीट हुई। जिसे देख मौके पर तैनात पुलिस ने हमलावरों को काबू कर पुलिस थाने पहुंचाया। जबकि अस्पताल के डाक्टरों ने घायलों में एक को अधिक चोट लगने के कारण अमृतसर मेडिकल अस्पताल रेफर किया। यहां घायलों की पहचान शरण ¨सह व अभिनव दोनों निवासी गांव रतनगढ़ के रूप में हुई है।
सिविल अस्पताल में भर्ती शरण ¨सह ने बताया कि उन्होंने पंचायती चुनाव में अपने वार्ड के पंच प्रत्याशी दर्शन पाल की मदद की थी। जिसके चलते दूसरे प्रत्याशी के परिजन उनसे नाखुश थे। उसी रंजिश के चलते आज जब वह अपने खेतों से घर लौट रहे थे तो विरोधी गुट से तीन सदस्यों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जबकि दूसरे गुट ने उक्त सभी बातों को सिरे से नकारते हुए,पहले हमला विरोधी गुट द्वारा करना बताया है। जिसके चलते उनका एक साथी अभिवन गंभीर रूप से घायल हुआ है। उधर,सिविल अस्पताल में तैनात एएसआइ ओंकार ¨सह ने बताया कि सिविल अस्पताल में मारपीट करने वालों को पुलिस थाने पहुंचाया गया है। इन लोगों पर पुलिस बनती कार्यवाई करेगी। वहीं उक्त मामले पर कार्यवाई स्थानीय पुलिस थाना करेगा।