जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की हालत बिगड़ी
गांव मलिकपुर में शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगलने से एक 31 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 11:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
गांव मलिकपुर में शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ निगलने से एक 31 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते ही उसे परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पीड़ित की पहचान पम्मा के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि पम्मा कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित है। आज सुबह उसने घर में मौजूद कोई दवा गलती से निगल ली। जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें