300 रुपये न होने के कारण नहीं हुआ महिला का मेडिकल
पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत करवाने के इरादे से सिविल अस्पताल पहुंची महिला पैसे की कमी कारण बिना मेडिकल करवाए वापस घर लौट गई।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत करवाने के इरादे से सिविल अस्पताल पहुंची महिला पैसे की कमी कारण बिना मेडिकल करवाए वापस घर लौट गई। घायल महिला चंद्रलेखा निवासी गांव कोठे मनवाल शुक्रवार की सुबह अपना मेडिकल एवं उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची थी। जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह चंद्रलेखा व उसके पति के बीच घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में चंद्रलेखा घायल हुई। इस मामले को लेकर वह अपने पित के खिलाफ पुलिस में करना चाहती थी। इससे पहले वह अपना मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पुहंची। यहां इमरजेंसी के ओपीडी काउंटर में फ्री पर्ची कटने के बाद उसे मेडिकल फीस 300 रुपये काडंटर में जमा करवाने थे। परन्तु उनके पास फीस जितने पैसे न होने के कारण वह इमरजेंसी की अधूरी कार्यवाई छोड़ घर लौट गई।
एसएमओ डाक्टर भूपिन्द्र ¨सह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर उनके पास उक्त महिला आई थी। उनका उपचार तो निशुल्क किया गया है। महिला ने एमएलसी (लड़ाई-झगड़ा) मामले की फीस माफ करवाने की बात कही थी। परन्तु इस मामले में उन्हें मेडिकल फीस जमा करवानी ही पड़ेगी बारे बताया गया था। बाद में उसने फीस जमा करवाई या नहीं उन्हें जानकारी नहीं है।