सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल
पठानकोट-गुरदासपुर मार्ग पर बीती देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आया 52 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 11:01 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
पठानकोट-गुरदासपुर मार्ग पर बीती देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आया 52 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां घायल व्यक्ति की पहचान रजिन्द्र कुमार निवासी गांव मराड़ा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार रजिन्द्र कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव मराड़ा की ओर जा रहा था कि अचानक विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसका उपचार सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने शुरू कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें