साइकिल से गिरकर युवक घायल
सैली रोड पर शुक्रवार की सुबह साइकिल से गिराकर 36 वर्षीय युवक घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 11:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
सैली रोड पर शुक्रवार की सुबह साइकिल से गिराकर 36 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां घायल की पहचान बल्लू निवासी मोहल्ला सैली कुलियां के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार बल्लू अपनी साइकिल पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहा था कि अचानक विपरीत दिशा से उनकी ओर आई कार को देख उनका साइकिल अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटने से वह घायल हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें