सड़क हादसों में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर
शहर के आसपास हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।
संवाद सहयोगी,पठानकोट
शहर के आसपास हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर है। जबकि दूसरे घायल अनिल ¨सह निवासी गांव दौलतपुर की टांग फ्रेक्चर हुई है। जानकारी अनुसार पहला हादसा पठानकोट-जम्मू हाइवे मार्ग पर शनिवार की सुबह घटित हुआ। इस हादसे में अनिल ¨सह घायल हुए। घायल अनिल ¨सह अनुसार वह अपनी बाइक पर सवार होकर जम्मू स्थित अपने रिश्तेदारों के घर शोक सभा में शामिल होने जा रहा था। जब वह डिफेंस रोड़ मोड़ पर पहुंचा तो अचानक विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार वैन ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर दिया। इस हादसे में उनकी एक टांग बुरी तरह फ्रेक्चर हुई है। दूसरा हादसे जालंधर बाइपास रोड पर घटित हुआ। इस हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। उसे डिविजन नम्बर दो पुलिस के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।