विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के पठानकोट में डिफेंस रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ने लगाई आग, पौधे और जीव-जंतु जले

Published: Fri, 27 Feb 2026 03:42 PM (GMT+05:30)

धार कलां के कानपुर गांव में डिफेंस रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। सूखे ...और पढ़ें

पेट्रोल पंप के नजदीक किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगा दी आग।

पेट्रोल पंप के नजदीक किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगा दी आग।

HighLights

  1. अज्ञात व्यक्ति ने डिफेंस रोड पर आग लगाई

  2. नए पौधे और छोटे जीव-जंतु आग में जलकर मरे

  3. सरपंच ने पेट्रोल पंप कर्मियों संग आग बुझाई

संवाद सूत्र, धार कलां। डिफेंस रोड पर पड़ते गांव कानपुर में स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोपहर के समय डिफेंस रोड के किनारे पर आग लगा दी। सरपंच बलविंदर सिंह उर्फ मक्खन और जगमोहन सिंह ने बताया कि वह दोनों किसी कार्य के लिए चौक वाले खुह से किसी निजी कार्य के लिए मामून की तरफ जा रहे थे।

जब वह गांव कानपुर के पास पेट्रोल पंप के नजदीक के कुछ आगे गए तो उन्हें देखा कि किसी व्यक्ति ने डिफेंस रोड पर आग लगा रखी है और आग सूखे पत्तों से सुलग कर आगे आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इस आग के कारण डिफेंस रोड पर विभाग द्वारा लगाए गए नए पौधे आग की चपेट में आ कर जल कर राख हो रहे हैं।

इस आग के कारण कई छोटे-मोटे जीव जंतु भी आग कि चपेट में आकर जलकर मर गए हैं। उन्होंने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को साथ लेकर वहां से बाल्टियों से पानी भरकर आग पर काबू पाया।

उन्होंने विभाग से मांग करते हुए कहा कि अब गर्मियों का मौसम शुरू होने को है। विभाग अपने कर्मचारियों के ड्यूटी लगाए ताकि पूरे डिफेंस रोड पर नजर रखी जा सके। कोई अज्ञात व्यक्ति ऐसी गलती करता है तो उस व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाए।