अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति घायल
पठानकोट-जम्मू हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया 60 वर्षीय राहगीर व्यक्ति घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 12:03 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 12:03 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
पठानकोट-जम्मू हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया 60 वर्षीय राहगीर व्यक्ति घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां घायल की पहचान आशा नंद निवासी गांव कठुआ के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार आशा नंद अपने निजी काम के लिए पठानकोट आए थे। बीती देर शाम को घर लौटते समय जब वह सड़क क्रास करने लगे तो अचानक विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए। अस्पताल के डाक्टरों ने घायल कर उपचार शुरू कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें