रणजीत सागर बांध परियोजना को निहार सकेंगे पर्यटक, आज से जारी होंगे पास
रणजीत सागर बांध परियोजना को देखने आने वाले पर्यटकों की समस्या का समाधान हो गया है।
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : रणजीत सागर बांध परियोजना को देखने आने वाले पर्यटकों की समस्या का समाधान हो गया है। पर्यटकों की समस्या को देखते हुए पूरी जानकारी एवं आइडी प्रूफ लेकर 28 अक्टूबर से लोक संपर्क कार्यालय से पास जारी करना शुरू किए जाएंगे। इसके बाद पर्यटक रणजीत सागर बांध परियोजना को निहार सकेंगे। काफी समय से पर्यटक परियोजना को देखे लौट रहे थे। बांध प्रशासन ने शाहपुरकंडी टाउनशिप स्थित पेस्को सिक्योरिटी चेकपोस्ट नंबर-1 के पास लोक संपर्क कार्यालय स्थापित किया है। जहां पर पर्यटकों को पास जारी किया जाता है। मगर पिछले सवा साल से प्रशासन ने यहां रोक लगा दी थी। वहीं, लोक संपर्क कार्यालय कर्मचारी ओंकार शर्मा ने बताया कि लोक संपर्क कार्यालय छुट्टी वाले दिन भी खुला रहता है। जो भी पर्यटक यहां पर आता है उसको परियोजना के संबंध में पूरी जानकारी दी जाती है। मगर प्रशासन ने पास जारी न करने की हिदायत दी थी। वहीं अधिशाषी अभियंता भूमि चांद ने कहा कि प्रशासन की रोक को हटा लिया गया है और बुधवार से यह व्यवस्था शुरू होगी।