Move to Jagran APP

सवारिया कम होने के कारण तीन की बजाय चंडीगढ़ के लिए चली एक बस

पठानकोट डिपो की ओर से बुधवार को चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:04 AM (IST)
सवारिया कम होने के कारण तीन की बजाय चंडीगढ़ के लिए चली एक बस
सवारिया कम होने के कारण तीन की बजाय चंडीगढ़ के लिए चली एक बस

जागरण संवाददाता, पठानकोट: पठानकोट डिपो की ओर से बुधवार को चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई। पहले दिन सवारिया कम होने की वजह से भेजी जानी तीन बसों की बजाय केवल एक बस ही चलाई गई। जिसमें पठानकोट से चंडीगढ़ के लिए 22 यात्रियों ने सफर किया। डिपो प्रबंधन का कहना है कि जानकारी का अभाव होने की वजह से अधिकतर लोग नहीं आ पाए। लिहाजा, अब लोगों को धीरे-धीरे पता चल गया है जिसके बाद वह रुटीन में सíवस भेजना शुरु कर देंगे। वीरवार को भी डिपो की और से चंडीगढ़ के लिए सुबह 6:00 बजे पहले बस रवाना करेंगे। यह 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से यही बस दोपहर 12 बजे पठानकोट के लिए रवाना होगी। इसके बाद 6:30 बजे चलेगी जो 11:30 बजे पहुंचेगी और पठानकोट के लिए वापस 1 बजे चलेगी। तीसरी बस सुबह 7:30 बजे चलेगी जो चंडीगढ़ 12:30 बजे पहुंचेगी और फिर 1:35 बजे पठानकोट के लिए प्रस्थान कर लेगी।

loksabha election banner

नोडल अफसर जीवन वर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे साधारण बस से कुल 22 यात्रियों ने चंडीगढ़ के लिए सफर किया। जबकि, होशियारपुर के लिए केवल एक ही बस चलाई गई जिसमें 8 यात्री सवार थे। इसी प्रकार अमृतसर के लिए 4 तथा जालंधर के लिए 4 बसें चलाई गई। उक्त दोनों रुटों पर बुधवार को 76 यात्रियों ने अपने गंत्वय की और सफर किया। जबकि, अमृतसर तथा जालंधर के लिए दूसरे डिपों की 8 बसों में पठानकोट से 73 यात्रियों ने सफर किया। नोडल अफसर ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग भवन पठानकोट से श्रमिक स्पेशल सíवस के तहत 127 लोगों को फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.