69 ग्राम चरस के साथ आरोपित काबू
पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 69 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 11:41 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पठानकोट
पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 69 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गुरदेव ¨सह निवासी धक्का कालोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ढांगू पीर पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी की ओर से गश्त की जा रही थी कि इसी दौरान पुलिस ने धक्का कॉलोनी ग्राम पंचायत बेली महंता में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका तथा पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस ने उक्त व्यकित से तलाशी के दौरान चरस बरामद की। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम गुरदेव ¨सह उर्फ बिट्टू निवासी धक्का कालोनी बताया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें