बारिश से फिर बढ़ा उज्ज दरिया का जलस्तर
गत दिवस पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के राजबाग के मिनी डैम में क्षमता से अधिक पानी जमा होने पर उज्ज दरिया में में चार बार पानी छोड़ा गया।
संवाद सहयोगी, बमियाल: शुक्रवार की सुबह उज्ज दरिया का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। दरिया में पानी का बहाव 80000 क्यूसिक नोट किया गया, जो कि खतरे के निशान से 20000 क्यूसेक कम रहा। गत दिवस पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के राजबाग के मिनी डैम में क्षमता से अधिक पानी जमा होने पर उज्ज दरिया में में चार बार पानी छोड़ा गया। सर्वप्रथम सुबह छह बजे लगभग 15,000 क्यूसिक, दस बजे 80,000 क्यूसिक पानी फिर छोड़ा गया। हालांकि दरिया की पानी सहने की क्षमता 1,00,000 क्यूसिक है इससे अधिक पानी आने पर पानी दरिया से बाहर निकलना शुरू हो जाता है। बीते दिवस दरिया में दरिया में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी आने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। फिलहाल दरिया का जलस्तर धीरे धीरे कम हो गया।