Move to Jagran APP

रेल क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका सराहनीय : कामरेड मिश्रा

आज रेल के हर क्षेत्र में महिला साथी पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही हैं- कामरेड मिश्रा एनआरएमयू मंडलीय महिला सम्मेलन का पठानकोट में हुआ आयोजन

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 05:47 PM (IST)
रेल क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका सराहनीय : कामरेड मिश्रा
रेल क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका सराहनीय : कामरेड मिश्रा

जागरण संवाददाता, पठानकोट :

loksabha election banner

एनआरएमयू महिला मंडल की ओर से मंगलवार को ढाकी रोड स्थित एक पैलेस में मंडलीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला नेत्री मंडल उपाध्यक्ष कामरेड कैलाश कुमारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एआइआरएफ के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे। जबकि, एनआरएमयू जोनल अध्यक्ष कामरेड एसके त्यागी, केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड परवीन कुमार, फिरोजपुर मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त, वर्कशॉप से मंडल अध्यक्ष कृष्ण पहलवान विशेष रूप से उपस्थित हुए। एनआरएमयू की समूह शाखाओं की ओर से उनका पठानकोट पहुंचने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की भूमिका शाखा उपाध्यक्ष एवं महिला ¨वग की नेत्री नीलम कुमारी ने बखूबी निभाई। मंडल स्तरीय सम्मेलन में पठानकोट, जम्मूतवी, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर, वर्कशॉप मंडल अमृतसर से सैकड़ों की तादाद में महिला सदस्यों ने भाग लिया। कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने सभी उपस्थित महिला कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज रेल के हर क्षेत्र में महिला साथी पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही हैं। कामरेड मिश्रा जी ने महिलाओं की ज्वलंत समस्याओं जिसमें मुख्य रूप से चाइल्ड केयर लीव को पहले वर्ष 100 ओर दूसरे वर्ष 80 कर दी थी को पुन: 100 करने और फैमिली केअर लीव में परिवर्तित करना, महिला कर्मचारियों के लिए (फ्लेक्सी टाइम)निष्पादन प्रणाली के तहत डॅयूटी निर्धारित करना, दोगुने परिवहन भत्ते, ड्यूटी के दौरान सुरक्षा प्रदान करना आदि पर चर्चा करते हुए एकजुटता रखने की अपील की। कामरेड शिव गोपाल मिश्रा की ओर से पठानकोट शाखा द्वारा 19 सितंबर 1968 के शहीदों की याद में 50वीं शहीदी कांफ्रेंस के लिए तैयार की डाक्युमेंट्री भी रिलीज की। कामरेड एसके त्यागी ने महिलाओं को संगठन में मजबूती और संघर्ष की राह पर बल देने के बारे में चर्चा करते हुए हकों की रक्षा करने के बारे में कहा। कामरेड शिव दत्त ने जोनल स्तर से आई महिला नेत्रियों कामरेड जया अग्रवाल, दिव्या शर्मा, परवीना ¨सह, सोनिया, सुनीता, पवन कुमारी आदि का विशेष रूप से उपस्थित होने पर फिरोजपुर मंडल ने धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.