हमारी इच्छाशक्ति से मजबूत कुछ भी नहीं : क्षितिज महाजन
यूनिवर्सिटी कॉलेज नरोट जैमल सिंह में प्रिसिपल डॉ. अर्पणा की देखरेख में ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 10:41 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 10:41 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बमियाल: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज नरोट जैमल सिंह में प्रिसिपल डॉ. अर्पणा की देखरेख में ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर करवाया गया। इसमें मुख्य रूप से क्षितिज महाजन ने संबोधित किया। उन्होंने कोविड-19 विषय पर लेक्चर दिया और विद्यार्थियों को भयंकर महामारी से हो रहे परिवर्तनों से अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि हमारा स्वास्थ्य ही हमारा धन है। हमारी इच्छा शक्ति से मजबूत कुछ भी नहीं है। सभी कोरोना से न घबराएं, सुझाए गए सुझावों पर अमल करें एवं फिजिकल डिस्टेंस के साथ ही मास्क का प्रयोग अवश्य करें। प्रिसिपल अर्पणा ने क्षितिज महाजन का आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें