जनसंघ नेता हरबंस लाल को दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनसंघ के नेता हरबंस लाल महाजन को भाजपा के पदाधिकारियों व वर्करों ने याद किया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारतीय जनसंघ के नेता हरबंस लाल महाजन को भाजपा के पदाधिकारियों व वर्करों ने याद किया। वीरवार को उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक विशेष मीटिग की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, विधायक दिनेश सिंह बब्बू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय महाजन का भाजपा कार्यकर्ताओं को स्नेह व मार्गदर्शन मिला। महाजन ने आपातकाल में जेल जाना मंजूर किया, लेकिन झुकना नहीं सीखा। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। नगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रमन महाजन व उनके चेयरमैन अनिल महाजन सहित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कीं। इस मौके पर पूर्व विधायक सीमा देवी, जिला महामंत्री विनोद धीमान, सुरेश शर्मा, प्रदीप रैना, अरुण महाजन, सोशल मीडिया, बिदा सैनी, नरेंद्र परमार, गोवर्धन गोपाल, अनिल रामपाल, सतीश महाजन, अक्षय महाजन, मंजू गुप्ता, प्रभा महाजन मौजूद रहे।