Move to Jagran APP

दूरदर्शन केंद्र की भूमि पर विवाद, नगर निगम - पंचायत विभाग ने जताया दावा

शिमला पहाड़ी पर स्थित दूरदर्शन की खाली पड़ी जमीन पर मालिकाना हक को लेकर निगम और पंचायती राज विभाग आमने-सामने हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 12:30 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:12 AM (IST)
दूरदर्शन केंद्र की भूमि पर विवाद, नगर निगम - पंचायत विभाग ने जताया दावा
दूरदर्शन केंद्र की भूमि पर विवाद, नगर निगम - पंचायत विभाग ने जताया दावा

विनोद कुमार, पठानकोट : शिमला पहाड़ी पर स्थित दूरदर्शन की खाली पड़ी जमीन पर मालिकाना हक को लेकर निगम और पंचायती राज विभाग आमने-सामने हो गए हैं। निगम प्रशासन यहां उक्त तीन कनाल जमीन को अपनी बता रहा है तो पंचायती विभाग का कहना है कि यह उनकी जमीन है। जमीन पर मालिकाना हक को लेकर निगम प्रशासन तेजी से कार्य कर रहा है, जबकि पंचायती विभाग का कहना है कि रेवन्यू डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में सारी स्थिती सामने आ जाएगी।

loksabha election banner

शहर की मशहूर शिमला पहाड़ी का रखरखाब नगर निगम के पास है। करीब डेढ़ एकड़ परिधि में फैली पार्क में कई प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं। करीब पैंतीस साल पहले तीन कनाल भूमि पर दूरदर्शन केंद्र स्थापित हुआ था, लेकिन तीन साल पहले दूरदर्शन ने इस केंद्र को बंद कर दिया। उक्त कार्यालयों में पंचायत विभाग काम कर रहा है। पिछले दिनों निगम ने उक्त जमीन का जायजा लेने के बाद इस पर अपना अधिकार जमाया है।

अधिकारियों के लिए बनाया जाएगा रेस्ट हाउस

जमीन पर निगम प्रशासन अधिकारियों के लिए रेस्ट हाउस बनाने की सोच रहा है और साथ ही पार्क की परिधि को भी बढ़ाकर लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। निगम की इंजीनियरिग ब्रांच का कहना है कि इस मसले पर प्रस्ताव तैयार कर निकाय विभाग को भी भेज दी थी, लेकिन कोरोना के चलते उक्त प्रोजेक्ट बीच में ही रुक गया। वरना आज तक इस पर फाइनल हो जाना था।

.......

तीन साल पहले शिमला पहाड़ी को किया गया था अपग्रेड

सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों की सुविधाओं को देखते हुए करीब तीन साल पहले निगम ने शिमला पहाड़ी को अपग्रेड किया था। इसके तहत यहां जिम बनाई गई थी। वहीं साउंड सिस्टम को भी लगाया गया है। अब जबकि, निगम प्रशासन साथ लगती जमीन यहां पर पहले दूरदर्शन केंद्र होता था को भी इसमें मिलाने कर इसकी परिधि को बढ़ाने की सोच रहा है। अगर परिधि बढ़ी तो लोगों के साथ-साथ निगम अधिकारियों को भी स्थायी तौर पर रेस्ट हाउस मिल जाएंगे।

...............................

शिमला पहाड़ी के पास लगती जमीन निगम की है। मामले को लेकर पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त जमीन पर निगम रेस्ट हाउस बनाने तथा बाकी जमीन को पार्क के रूप में विकसित करने की सोच रहा है। जल्द ही सारी स्थिति क्लीयर हो जाएगी।

सरदार सुरजीत सिंह, एसई नगर निगम पठानकोट।

.........................

शिमला पहाड़ी के पास तीन कनाल की जमीन पंचायत विभाग की है। करीब तीस-पैंतीस साल पहले उक्त जमीन को पंचायत विभाग ने दूरदर्शन को रेंट पर दी थी। अब यह खाली पड़ी है यहां पर पंचायत विभाग का स्टाफ कार्य कर रहा है। निगम इस पर कैसे दावा जता रहा है उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर वह फर्द निकालने की बात कर रहा है तो उसमे सारे मामले की सच्चाई खुद व खुद सामने आ जाएगी।

परमपाल सिंह, डीडीपीओ पठानकोट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.