सीमावर्ती लोगों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान : सांसद सनी देयोल
भाजपा ने जनसभा का आयोजन पूर्व विधायक का सीमा कुमारी के नेतृत्व में किया।
संवाद सहयोगी, नरोट मेहरा : भाजपा ने जनसभा का आयोजन पूर्व विधायक का सीमा कुमारी के नेतृत्व में किया। सभा में मुख्य मेहमान के रूप में गुरदासपुर लोकसभा हलका के सांसद सनी देयोल पहुंचे। जबकि विशेष तौर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार, जिला प्रधान विजय कुमार शर्मा, शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान लखविदर सिंह लक्की, शिरोमणि अकाली दल के जिला उपप्रधान हरदीप सिंह लमिनी, मंडल अध्यक्ष हरि सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव पठानिया उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के दौरान सांसद सनी देयोल ने लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने उन्हें भारी बहुमत से विजय कर लोकसभा में भेजाहै, उस उम्मीद को बरकरार रखते हुए बिना पक्षपात के विकास कार्य करवाए जाएंगे। वह भलीभांति से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जानते हैं। वही कार्यकर्ताओं ने जो समस्याएं उनके ध्यान में लाई हैं, उनका जल्द समाधान किया जाएगा। सांसद सनी देयोल ने अपने भाषण के दौरान फिल्म 'गदर' का डायलॉग 'हिदुस्तान जिदाबाद है और जिदाबाद रहेगा' कहकर अपना भाषण समाप्त किया।
इस दौरान पूर्व विधायक सीमा कुमारी ने कहा कि राज्य की जनता कैप्टन सरकार के शासनकाल से काफी दुखी है, क्योंकि जो वादे 2017 में विधानसभा के चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी ने जनता के साथ किए थे उनको आज तक पूरा नहीं किया गया है। नशा, बेरोजगारी, किसानी, स्मार्टफोन और अवैध माइनिग जैसे मुद्दों पर अभी तक सरकार ने कोई भी उचित कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2022 के लिए डोर-टू-डोर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में और 10 साल तक अकाली-भाजपा की गठबंधन सरकार की उपलब्धियां के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।