विधायक तथा सांसद ने विकास के लिए कुछ नहीं किया: गुप्ता
राजकुमार गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2019 में पूरी मेहनत करके सन्नी देओल को जनता ने सांसद बनाया था लेकिन उन्होंने सुजानपुर की समस्याओं के हल के लिए कुछ नहीं किया। वही विधायक दिनेश सिंह बब्बू भी 15 वर्ष के कार्यकाल में सुजानपुर की समस्याओं का समाधान करने में असफल साबित हुए हैं।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर: विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके पूर्व कौंसिल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने विधायक दिनेश सिंह बब्बू तथा सांसद सन्नी देओल पर सुजानपुर हलके की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में पूरी मेहनत करके सन्नी देओल को जनता ने सांसद बनाया था, लेकिन उन्होंने सुजानपुर की समस्याओं के हल के लिए कुछ नहीं किया। वही विधायक दिनेश सिंह बब्बू भी 15 वर्ष के कार्यकाल में सुजानपुर की समस्याओं का समाधान करने में असफल साबित हुए हैं। जनता को ना तो सीवरेज की सुविधा मिली, न ही बस स्टैंड बन पाया। पठानकोट-सुजानपुर रोड पर ओवरब्रिज बनाने संबंधी भी कुछ नहीं किया गया। सांसद सन्नी देओल ने ओवरब्रिज बनाने के लिए तो कोई पत्र तक नहीं लिखा। सुजानपुर की जनता विधायक दिनेश सिंह बब्बू की नाकामियों को कभी माफ नहीं करेगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद जगदीश, मनोहर लाल, अशोक शर्मा, राकेश महाजन आदि उपस्थित थे।