खनन माफिया ने रावी दरिया में बनाया अवैध रास्ता
नरोट जैमल सिंह क्षेत्र में खनन माफिया ने रावी दरिया पर पुल बनाकर अवैध रास्ता तैयार किया है।
संवाद सहयोगी, बमियाल : नरोट जैमल सिंह क्षेत्र में खनन माफिया ने रावी दरिया पर पुल बनाकर अवैध रास्ता तैयार किया है। इस अवैध पुल के रास्ते जिले की सुरक्षा
व्यवस्था में सेंध लग सकती है। गांव सियूंटी के निकट रावी दरिया में अवैध रास्ते का निर्माण खनन की गाड़ियां निकालने के लिए किया गया है। मगर इस संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि इस रास्ते का फायदा असामाजिक तत्व भी उठा सकते हैं। जिस जगह पर पुलिया डालकर रास्ता बनाया गया है यह जम्मू कश्मीर की सीमा से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं कथलौर पुलिस नाके से करीब 4 से 5 किलोमीटर पीछे है। खनन माफिया ने पहले भी रावी दरिया में अवैध पुल बनाए हुए थे जिसे पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हटवा दिया था। अब एक बार फिर अवैध रास्ता बनाने का वही सिलसिला दोबारा शुरू हो चुका है, जो सुरक्षा की ²ष्टि से घातक साबित हो सकता है। अवैध रास्ते के जरिए कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला की सीमा से धुसी मार्ग के रास्ते यहां तक पहुंचकर बिना पुलिस जांच के बड़ी आसानी से पठानकोट पहुंच सकता है। सीमावर्ती एरिया से जिला में दाखिल होने के सभी वैकल्पिक मार्गों पर पुलिस ने नाकाबंदी की है, यहां से जांच पड़ताल के बाद ही आगे निकलने दिया जाता है। जबकि रावी दरिया का अवैध रास्ता पुलिस की नजर में नहीं है। पुलिस के लिए भी इस जगह पर नजर रखना मुश्किल है। पुलिस ने सीमावर्ती एरिया के रास्तों को नाकों से लैस किया है।
कोट्स
यह मामला फिलहाल उनके ध्यान में नहीं है। वह अधिकारियों से इस बारे में जांच करवाएंगे।
गुरप्रीत सिंह खैहरा, डीसी पठानकोट
कोट्स
अवैध रास्ते की सूचना उन्हें मिली है और पुलिस इस पर उचित कार्रवाई करेगी।
सुलखन सिंह, डीएसपी देहात