Move to Jagran APP

अनिल जोशी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ किया विचार

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अगुआई में वीरवार को चुनाव कमेटी की बैठक आधुनिक बिहार स्थित सांसद सन्नी देओल के आफिस में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 07:00 AM (IST)
अनिल जोशी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ किया विचार
अनिल जोशी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ किया विचार

संवाद सहयोगी, पठानकोट : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अगुआई में वीरवार को चुनाव कमेटी की बैठक आधुनिक बिहार स्थित सांसद सन्नी देओल के आफिस में हुई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी मौजूद थे। बैठक में राकेश राठौर भी विशेष रूप से शामिल हुए। इसमें नगर निगम और नगर कौंसिल चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं की ओर से आवेदन किये जाने पर विचार किया गया। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाए जाने के लिए भी रूपरेखा तैयार की गई। इसके अतिरिक्त प्रत्याशियों की जीत पर भी मंथन किया गया। विजय शर्मा ने बताया बैठक का सारा ब्यौरा उम्मीदवारों की रिपोर्ट के अनुसार बनाकर चुनाव प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को बताया जाएगा और उसके बाद प्रत्याशियों का चयन होगा। इस मौके पर विजय शर्मा के जन्मदिन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी गई तथा मुंह मीठा करवाया गया। बैठक में दिनेश सिंह बब्बू, सीमा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल रामपाल, विपन महाजन, जिला महामंत्री विनोद धीमान, सुरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष शमशेर ठाकुर, रोहित पुरी, ऋषि पठानिया ,प्रवेश गुप्ता, बिदा सैनी के अतिरिक्त अन्य भी मौजूद थे।

loksabha election banner

-------

नगर कौंसिल चुनावों को लेकर भाजपा की बैठक

संवाद सहयोगी, माधोपुर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक गांव छोटा भनवाल में जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की देखरेख में हुई। इसमें विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पंजाब उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार, पूर्व विधायक सीमा देवी विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर नगर कौंसिल चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया। सुजानपुर से 15 वार्डों से उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में मंडल प्रधान जगमोहन जग्गा, पूर्व अध्यक्ष रूप लाल, युद्धवीर पठानियां, अनिल रामपाल भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.