प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर किया विचार
अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर शाहपुरकंडी में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धन संग्रह अभियान कमेटी के खंड संयोजक प्रिसिपल कर्ण दीप सिंह की देखरेख में बैठक हुई।
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर शाहपुरकंडी में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धन संग्रह अभियान कमेटी के खंड संयोजक प्रिसिपल कर्ण दीप सिंह की देखरेख में बैठक हुई। इसमें धार्मिक, सामाजिक, स्वयंसेवी, मजदूर संगठनों सहित राजनेता उपस्थित हुए। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण हमारे लिए सबसे खुशी और गौरव की बात है। इसके लिए देश का बच्चा-बच्चा सहयोग के लिए तैयार है। इस मौके पर समाज सेवक विशाल गुप्ता, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष भानु शर्मा, प्राचीन शिव मंदिर अमेती के पुष्पहास शर्मा, सुकराला माता मंदिर कमेटी के विनोद कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, पंचायत सदस्य आकाशदीप, भूपेंद्र कुमार, मदनलाल सहित कई संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
---------
धन संग्रह अभियान कमेटी ने की बैठक
संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट धन संग्रह अभियान कमेटी की बैठक केशव नगर में खंड संयोजक प्रिसिपल कर्ण दीप सिंह की देखरेख में हुई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रमेश चंद्र विशेष रूप में उपस्थित हुए। बैठक में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि स्थल पर प्रभु राम मंदिर निर्माण संबंधी विचार विमर्श किया गया। रमेश चंद्र ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर भव्य और सुंदर बने इसके लिए हम सबको मिलजुल कर प्रयास करना होगा। इसके लिए सभी को सहयोग देने की जरूरत है। यहां मंडल संयोजक दिग्विजय सिंह, खंड प्रचार प्रमुख स्वास्तिक शर्मा, केशव नगर के संयोजक हरि गोपाल, सह संयोजक रवि सिंह, नगर प्रचार प्रमुख सुरेश पाल व अन्य रामभक्त उपस्थित थे।