महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक
नारी शक्ति संगठन की ओर से शाहपुर रोड स्थित कार्यालय में बैठक की गई। संगठन की सदस्यों ने कहा कि नारी शक्ति संगठन समाज सेवा कार्यो में हमेशा अग्रणी है। वहीं महिलाओ को उनके अधिकारो के प्रति अवेयर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा समय पर जरूरतमंद कन्याओ की शादी में राशन व आर्थिक सहायता देना, बुजुर्गो की सहायता करना, सामाजिक कुरीतियो के
संवाद सहयोगी, पठानकोट
नारी शक्ति संगठन की ओर से शाहपुर रोड स्थित कार्यालय में बैठक की गई। संगठन की सदस्यों ने कहा कि नारी शक्ति संगठन समाज सेवा कार्यो में हमेशा अग्रणी है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा समय पर जरूरतमंद कन्याओं की शादी में राशन व आर्थिक सहायता देना, बुजुर्गो की सहायता करना, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना, मेधावी स्टूडेंटस की पढ़ाई हेतु अडाप्ट करना, फ्री मेडिकल कैंप आदि कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर संगठन की सदस्य ज्योति महाजन, नीतू महाजन, बाला शर्मा, वंदना, रेणु, रजनी, नीलम, ममता, शैली, रेणु, हनी, स्वाति, नीशु, आरती,राधा, रंजना, अंकेश, जीवन, कविता, किरण, पर¨वद्र, रीतू, संदीप, प्रदीप उपवैद, ऊषा, विजय आदि मौजूद रहे।