शहीदों की याद में आज बंद रहेंगे सुजानपुर में बाजार
आर्य समाज मंदिर सुजानपुर में प्रधान विनोद महाजन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर
आर्य समाज मंदिर सुजानपुर में प्रधान विनोद महाजन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहर की विभिन्न संस्थाओं ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान फैसला लिया गया कि शहीदों की याद में रविवार को सुजानपुर के सभी बाजार बंद रखे जाएंगे। इस मौके पर एडवोकेट ललित महाजन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार गुप्ता ,पार्षद सुरेंद्र मन्हास, लायंस क्लब के रीजन चेयरमन इंजीनियर अजय महाजन ,व्यापार मंडल के प्रधान ¨पटू जसरोटिया, म¨हद्र प्रताप पुरी, भारत विकास परिषद के प्रधान सुनील सोनी अशोक कुमार मोहन लाल डोगरा, शूज एसोसिएशन के प्रधान सुरेश महाजन, रविदास मंदिर के प्रधान नरेंद्र ¨नदी, महेंद्र पाल, रविदास भवन कमेटी के कामरेड देवराज नगर कौंसिल के उप प्रधान डॉ अविनाश डोगरा आदर्श कला मंदिर के प्रधान अशोक मेहरा, संदेश भल्ला, विनोद भंडारी, अमित सागर, सुधीर महाजन, मानव कल्याणकारी परिषद प्रधान डॉ विजय शर्मा, कंस राज ,सुभाष चंद्र, अजय अंश महाजन, पार्षद जगदीश राज, यशपाल, सु¨रदर कुमार आदि उपस्थित थे।