लांयस क्लब पठानकोट ने शहर के डाक्टरों को किया सम्मानित
इस अवसर पर लायंस क्लब ने आंखों के प्रसिद्ध डाक्टर केडी सिंह हड्डियों के डाक्टर तरसेम सिंह एवं मेडिकल डाक्टर एमएल अत्री को डाक्टर दिवस डाक्टर राजीव मेहता व डाक्टर नितिन गुप्ता पर विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
जागरण संवाददाता, पठानकोट: लायंस क्लब पठानकोट की ओर से वर्ष 2022-23 के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश महाजन गोगी की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में डाक्टर दिवस के उपलक्ष्य पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में पूर्व जिला गवर्नर सतीश महेन्द्रू ने शिरकत की। अध्यक्ष राजेश महाजन एवं सचिव करण कुंद्रा ने कहा कि डाक्टरों को भगवान का दर्जा दिया गया है क्योंकि डाक्टरों ने इंसानी जिदगीयों को बचाने की सेवा कर रहे है। इस अवसर पर लायंस क्लब ने आंखों के प्रसिद्ध डाक्टर केडी सिंह, हड्डियों के डाक्टर तरसेम सिंह एवं मेडिकल डाक्टर एमएल अत्री को डाक्टर दिवस, डाक्टर राजीव मेहता व डाक्टर नितिन गुप्ता पर विशेष रूप से स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
यहां पर सचिव करण कुंद्रा, कैशियर अमित साहनी, पीआरओ मनिन्द्र सिंह बोबी, एच.एस मैनी, केवल कृष्ण महाजन, नरेश अरोड़ा, विजय पासी, योगी सेठ, सुरिन्द्र महाजन, सी.एस लायलपुरी, रणवीर सिंह, संजीव गुप्ता,यश सेठी, प्रवीण महाजन, विवेक शर्मा, परमिद्र चड्ढा, जगमीत सिंह, अशोक बाम्बा, जगदीश सैनी, संदीप कोहली, रविन्द्र महाजन, त्रिलोक शिगारी, विपिन नैयर आदि उपस्थित थे।