Move to Jagran APP

रक्षा बंधन पर एचआरटीसी में फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं, सुविधा सिर्फ हिमाचल रीजन के लिए

पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के जनरल मैनेजर दर्शन सिंह गिल का कहना है कि रक्षा बंधन के दो दिन पहले ओर दो दिन बाद तक यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है। इसी को देखते हुए डिपो स्तर पर रनिग स्टाफ की 25 तक छुट्टियां रद कर दी गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 06:48 PM (IST)
रक्षा बंधन पर एचआरटीसी में फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं, सुविधा सिर्फ हिमाचल रीजन के लिए
रक्षा बंधन पर एचआरटीसी में फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं, सुविधा सिर्फ हिमाचल रीजन के लिए

जागरण संवाददाता, पठानकोट: रक्षा बंधन को देखते हुए जहां पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो ने रनिग स्टाफ की छुट्टियां 25 अगस्त तक रद कर दी हैं, वहीं एचआरटीसी ने भी रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को निश्शुल्क बस की सुविधा प्रदान की है। रक्षा बंधन वाले दिन सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक एचआरटीसी में हिमाचल में सफर करने पर महिलाओं से किसी प्रकार का कोई किराया वसूला नहीं किया जाएगा। हालांकि उन्हें पंजाब की सीमा में किए गए सफर के पैसे देने होंगे। पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के जनरल मैनेजर दर्शन सिंह गिल का कहना है कि रक्षा बंधन के दो दिन पहले ओर दो दिन बाद तक यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है। इसी को देखते हुए डिपो स्तर पर रनिग स्टाफ की 25 तक छुट्टियां रद कर दी गई हैं। इसके इलावा डिपो ने अपने सभी रूटों पर सर्विस को बढ़ाकर यात्रियों को राहत प्रदान की है। जालंधर, चंडीगढ़ व अमृतसर पर चार-चार रूट बढ़ाए

loksabha election banner

पठानकोट डिपो के अधिकारियों का कहना है कि रनिग स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल होने के बाद वर्तमान में चल रहे चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर पर चल रही सर्विस को बढ़ाकर यात्रियों को राहत पहुंचाई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि उक्त सभी रूटों पर रविवार से मंगलवार तक रोजाना चार-चार रूट और बढ़ाए गए हैं। रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए निश्शुल्क बस सुविधा सिर्फ हिमाचल में सफर करने पर : आरएम

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम डिपो पठानकोट के रिजनल मैनेजर राजिद्र कुमार ने कहा कि रक्षा बंधन पर महिलाओं को बस की यात्रा निश्शुल्क रहेगी, लेकिन यह सुविधा हिमाचल में सफर करने पर है। पठानकोट से चलने वाली बसों में पंजाब के सीमा तक महिलाओं को किराया देना पड़ेगा। सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक हिमाचल टू हिमाचल में महिला यात्रियों को किसी प्रकार का कोई किराया नहीं देना पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.