71वें अंतराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम का शुभारंभ
निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा 71वें अंतराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियों का शुभारंभ होते ही निरंकारी श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
संवाद सहयोगी, पठानकोट
निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा 71वें अंतराष्ट्रीय वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियों का शुभारंभ होते ही निरंकारी श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बार यह समागम दिल्ली की बजाय पहली बार संत निरंकारी मिशन की अपनी भूमि समालखा (हरियाणा) में आयोजित होगा। श्रद्धालुओं के लिए यह खुशी और दोगुना हुई जब सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने समागम स्थल के निकट ही हरियाणा के गांव भोडवाल माजरी में एक स्टेडियम का उद्घाटन किया। जिसकी भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने भी सराहना की है। बता दें कि भोडवाल गांव उन तीन गांवों में से एक है,जिन्हें सन्त के बुराड़ी ग्राउंड में 18,19,20 नवंबर को निराकार-सहज जीवन का आधार विषय पर आधारित आयोजित होगा संत समागम में जिले के हजारों श्रद्धालु समागम की तैयार में जुटे निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने उस समय के सतगुरु माता स¨वदर हरदेव जी महाराज के 60वें जन्मदिवस पर बहुमुखी विकास के लिए अपनाया था। यह जानकारी मेम्बर इंचार्ज प्रेस एवं पब्लिसिटी महात्मा कृपा सागर जी व पठानकोट ब्रांच के संयोजक महात्मा मनोहर लाल शर्मा ने संयुक्त रूप में दी। उन्होंने बताया कि आज निरंकारी प्रमुख सतगुरू माता सुदीक्षा जी सेवा स्थल पर सेवा का शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि पहली बार समालखा (हरियाणा) में 24,25,26 नवंबर को आयोजित होने जा रहे संत समागम में देश, विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्त भाग लेंगे। समागम स्थल पूरी तरह से समय से तैयार हो सके, इसके लिए स्थल पर प्रतिदिन देश के अलग-अलग राज्यों से लगभग 4000 के करीब सेवादल के भाई बहन भाग लेंगे। इस मौके पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा हरदेव ¨सह जी महाराज का एक सपना था कि फाउंडेशन कुछ गांवों को अपनाए और उनका हर प्रकार से विकास किया जाए। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि गांव में स्टेडियम बनाना कोई आसान काम नहीं है।