किरती किसान यूनियन पंजाब बंद का देगी साथ
कृषि विधेयक के विरोध में किरती किसान यूनियन ने रोष मार्च निकाला।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 02:46 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 02:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बमियाल : कृषि विधेयक के विरोध में किरती किसान यूनियन ने रोष मार्च निकाला। इसमें यूनियन के मुख्तयार चंदर, उत्तमचंद, सत्यवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, चंदन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को कारपोरेटर घरानों का गुलाम बनाने के लिए काम कर रही है। भाजपा की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार चल रही है, जो गरीब मजदूर और किसानों को समाप्त करने पर तुली हुई है। 25 तारीख को किसान यूनियनों की ओर से पंजाब बंद की काल की गई है। इसमें किरती किसान यूनियन पूरा साथ देगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें