किरती किसान यूनियन पंजाब बंद का देगी साथ
केंद्र सरकार के कृषि विधेयक के विरोध में किरती किसान यूनियन ने रोष मार्च निकाला।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 04:56 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 04:56 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बमियाल : केंद्र सरकार के कृषि विधेयक के विरोध में किरती किसान यूनियन ने रोष मार्च निकाला। इसमें यूनियन के मुख्तयार चंदर, उत्तमचंद, सत्यवीर सिंह, त्रिलोक सिंह, चंदन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को कॉरपोरेट घरानों का गुलाम बनाने के लिए काम कर रही है। भाजपा की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार चल रही है। 25 सितंबर को किसान यूनियनों द्वारा पंजाब बंद की काल की गई है। जिसमें किरती किसान यूनियन पूरा साथ देगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें